Samachar Nama
×

Dehradun नगर निगम कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, कामकाज ठप

Dehradun नगर निगम कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, कामकाज ठप

सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने नगर कर्मचारी संघ के आदेश पर सामूहिक अवकाश लिया। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, लाइसेंस, टैक्स आदि से जुड़े काम ठप हो गए हैं। लोक निर्माण व कर विभाग का कामकाज भी प्रभावित रहा।

जरूरी काम से पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कार्यालय बंद होने से दिन भर विभिन्न विभागों के अधिकारी चक्कर लगाते रहे। उधर, मजदूर संघ ने मांगों पर ध्यान नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Share this story