Samachar Nama
×

Bareli दौड़ में आगे निकलने पर युवक को मार दी गोली

Bareli दौड़ में आगे निकलने पर युवक को मार दी गोली

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क गांव सुकटिया उर्फ ताखा में  खेत में मिट्टी लेवलिंग कर रहे युवक को गोली मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल संजय के परिवारजनों ने बताया कि संजय, पुष्पेंद्र और देवेंद्र आर्मी में भर्ती होने के लिए रोजाना दौड़ लगाते थे। संजय हमेशा आगे निकल जाता। आरोप है कि इसको लेकर पुष्पेंद्र और देवेंद्र, संजय से रंजिश मानने लगे थे।


थाना सिरौली क्षेत्र के गांव सुकटिया में संजय पिता ननुकी के साथ बुधवार दोपहर तीन बजे अपने खेत पर ट्रैक्टर से लेवलिंग कर रहे थे। गांव के नेत्रपाल अपने भाई स्वराज सिंह यादव, पुष्पेन्द्र, धर्मपुरा गांव के भगवान सिंह व देवेंद्र के साथ वहां पहुंचे। गाली-गलौच करते हुए संजय को ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया। इसके बाद नेत्रपाल ने तमंचे से दो फायर झोंक दिए। पहले फायर से संजय बच गए जबकि दूसरी गोली उसकी जांघ में लगी। शोर मचने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद डेढ़ घंटे तक नबाबपुरा चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जबकि घायल संजय को एक घंटे तक चौकी में बिठाए रखा। इंस्पेक्टर सिरौली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
बरेली न्यूज़ डेस्क

Share this story