Samachar Nama
×

Bareli शहर में लगे अवैध होर्डिंग को निगम टीम ने हटाये

Bareli शहर में लगे अवैध होर्डिंग को निगम टीम ने हटाये

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क शहर में लगे अवैध होर्डिंग पर नगर निगम की नजर अचानक टेढ़ी हो गई। ये सब नगर आयुक्त के निर्देश पर हुआ। नगर निगम ने सेटेलाइट से श्यामगंज के बीच बड़ी संख्या में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को उतार कर जब्त कर लिया।


दरअसल, नगरायुक्त गाड़ी से सेटेलाइट चौराहे से गुजर रहे थे। इस बीच उनकी निगाह सड़क किनारे एक राजनीतिक दल के होर्डिंग्स से लदी गाड़ी पर पड़ी। पूछने पर पता चला कि नगर निगम प्रशासन से इस संबंध में कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसके बाद नगरायुक्त ने स्टाफ को बुलवाकर गाड़ी को जब्त कराकर नगर निगम परिसर में खड़ा करा लिया। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी को अवैध होर्डिंग्स तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस पर प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम की टीम ने श्यामगंज से सेटेलाइट चौराहे के बीच कई घंटे तक अभियान चलाकर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स जब्त किए।

बरेली न्यूज़ डेस्क

Share this story