Samachar Nama
×

Aligarh तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Aligarh तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई है। दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को बारिश ने भारी राहत दी है। बारिश से वातावरण में ठंड पैदा हो गई है। रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। जबकि रात का तापमान दो दिन पहले 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा था।

बारिश से अब ठंड का आगाज हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बारिश उम्मीद से अधिक हुई है और इसके चलते आने वाले दिनों में वातावरण में और ठंड बढ़ेगी। दिन का तापमान दो दिन पहले 32 से 33 डिग्री सेल्सियस था जो बारिश के बाद 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सोमवार को दोपहर तीन बजे दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के बदलाव का फायदा बाजार को मिलेगा। व्यापारियों ने सर्दियों के सीजन की तैयारी पूरी कर ली है।
अलीगढ न्यूज़ डेस्क  

Share this story