महिला सम्मान योजना में ₹50,000, ₹1,00,000, ₹1,50,000 और ₹2,00,000 लाख के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न, यहां समझिये पूरा गणित
बिज़नेस न्यूज़ डेस्क - महिलाएं अक्सर अपनी बचत को ऐसी जगहों पर निवेश करना चाहती हैं, जहां उनका पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा ब्याज मिले। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह एक सरकारी जमा योजना है, जिसमें 7.5% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। महिलाएं इस योजना में दो साल तक के लिए पैसा जमा कर सकती हैं। हालांकि आपको बता दें कि आप महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 31 मार्च 2025 तक ही निवेश कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस योजना में ₹50,000, ₹1,00,000, ₹1,50,000 और ₹2,00,000 निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा।
2,00,000 रुपये निवेश करने पर आपको कितना फायदा मिलेगा?
अगर आप MSSC में ₹2,00,000 निवेश करते हैं तो MSSC कैलकुलेटर के मुताबिक दो साल बाद आपको ₹32,044 का ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल ₹2,32,044 मिलेंगे।
1,50,000 रुपये के निवेश पर रिटर्न
₹1,50,000 के निवेश पर दो साल में ₹24,033 का ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल ₹1,74,033 मिलेंगे।
₹1,00,000 के निवेश पर रिटर्न
₹1,00,000 जमा करने पर आपको दो साल बाद ₹16,022 का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल ₹1,16,022 का भुगतान किया जाएगा।
₹50,000 के निवेश पर रिटर्न
अगर आप ₹50,000 का निवेश करते हैं तो आपको दो साल बाद ₹8,011 का ब्याज मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹58,011 मिलेंगे।
कहां और कैसे खोलें खाता?
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में खाता खोलने के लिए आप पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंकों में जा सकते हैं। इस योजना में किसी भी उम्र की महिला निवेश कर सकती है। साथ ही अभिभावक नाबालिग लड़की के नाम पर भी खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड और रंगीन फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।
एक साल बाद आंशिक पैसा निकालने की सुविधा
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के नियमों के मुताबिक, खाता खोलने के एक साल बाद आंशिक निकासी की अनुमति है। आप जमा राशि का 40% तक निकाल सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपने ₹2,00,000 का निवेश किया है, तो एक साल बाद आप ₹80,000 तक निकाल सकते हैं।