Gold-Silver Price: कड़ाके की ठंड में सोने की कीमतों में आई गर्मी, खरीदने से पहले यहां फटाफट चेक करे आज के ताजा भाव
बिज़नेस न्यूज़ डेस्क - सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज सोने की कीमत 500 रुपये महंगी हो गई है। आज यानी शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को सोने की कीमत में 100 रुपये की तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 450 रुपये की तेजी देखने को मिली। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 79,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 72,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। चेक करें आपके शहर में सोने की कीमत क्या है। देश में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 92,500 रुपये पर कारोबार कर रही है। चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली | 72,750 | 79,350 |
नोएडा | 72,750 | 79,350 |
गाजियाबाद | 72,750 | 79,350 |
जयपुर | 72,750 | 79,350 |
गुड़गांव | 72,750 | 79,350 |
लखनऊ | 72,750 | 79,350 |
मुंबई | 72,600 | 79,200 |
कोलकाता | 72,600 | 79,200 |
पटना | 72,650 | 79,250 |
अहमदाबाद | 72,650 | 79,250 |
भुवनेश्वर | 72,600 | 79,200 |
बेंगलुरु | 72,600 | 79,200 |
सोना लगातार महंगा होता जा रहा है
भारत में शादियों के सीजन के चलते सोने की मांग बढ़ने लगी है। सोने की बढ़ती मांग का असर सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है। सोने की कीमतों में तेजी की एक और वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में निवेशकों की बढ़ती मांग है। रुपये की कमजोरी ने भी सोने को महंगा कर दिया है। आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। साथ ही, बेरोजगारी दर और पीएमआई रिपोर्ट जैसे अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का भी आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
देश में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
स्थानीय मांग, अमेरिकी आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और अंतरराष्ट्रीय बाजार से सोने की कीमतें प्रभावित होती हैं। ऐसे में आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है।