Samachar Nama
×

मारुति की किस सस्ती CNG कार से मिलती है ज्यादा एवरेज, जानें बाकी कारों का क्या है हाल

.
कार न्यूज डेस्क - मारुति अपनी ज्यादातर कारों में सीएनजी का विकल्प देती है। अगर आप भी अपने लिए देश की सबसे बड़ी कंपनी की सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं तो हम इस खबर में उन पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं जो सबसे ज्यादा एवरेज देती हैं। मारुति की सबसे सस्ती सीएनजी कार ऑल्टो 800 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है। एक किलो सीएनजी में यह कार 31.59 किलोमीटर की दूरी तय करती है। कंपनी की तरफ से इस कार में तीन सिलेंडर वाला 796 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 40.36 हॉर्सपावर और 60 न्यूटन मीटर का टार्क जेनरेट करता है।
.
मारुति की ओर से एस प्रेसो को एसयूवी जैसी डिजाइन के साथ पेश किया जाता है। इसका LXI CNG वेरिएंट 5.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इस कार में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है। इस इंजन के साथ कार को सीएनजी में 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके एवरेज की बात करें तो यह एक किलो सीएनजी में 32.73 किलोमीटर तक चलती है। Alto K10 का CNG वेरिएंट हाल ही में लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक सीएनजी का विकल्प सिर्फ वीएक्सआई वेरिएंट में ही उपलब्ध है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है। इस इंजन के साथ कार को सीएनजी में 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके एवरेज की बात करें तो यह एक किलो सीएनजी में 33.85 किलोमीटर तक चलती है।
.
मारुति की सबसे लोकप्रिय हैचबैक वैगन आर है। यह हैचबैक एक किलो सीएनजी में 34.05 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके सीएनजी वेरियंट में एक लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके CNG LXI वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये है। मारुति की ओर से कुछ समय पहले सेलेरियो के नए अवतार को पेश किया गया है। यह कार सीएनजी में भी आती है और कंपनी की सभी सीएनजी कारों में सबसे ज्यादा एवरेज देती है। एक लीटर सीएनजी में इस कार को 35.60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें CNG का विकल्प VXI वेरियंट में ही उपलब्ध है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.69 लाख रुपये है। इस कार में 998 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कार को 55.92 हॉर्स पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

Share this story