Samachar Nama
×

रसोई का वास्तु दोष बिगाड़ सकता है परिवार की सेहत, आज ही करें सुधार

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और कायदें बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है, वास्तु अनुसार रसोई घर का वास्तुदोष बेहद नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना गया है जिससे परिवार की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

Kitchen vastu tips 

अगर आपकी रसोई में भी किसी तरह का वास्तुदोष है तो इसे तुरंत ही सुधार लेना चाहिए वरना परिवार को आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Kitchen vastu tips 

इन वास्तुदोषों का करें सुधार—
वास्तुशास्त्र के अनुसार पूरब और दक्षिण के मध्य आग्नेय कोण में रसोई होना शुभ माना जाता है रसोई अगर आग्नेय कोण में बनी है लेकिन अंदर आग और जल का स्थान ठीक नहीं है तो इससे बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भूलकर भी गैस चूल्हे के बगल में बर्तन धोने की व्यवस्था नहीं करनी चाहिए यानी सिंक नहीं होना चाहिए। वरना सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

Kitchen vastu tips 

वास्तु अनुसार रसोई का निर्माण करवाते वक्त पत्थर और पानी के स्थान का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। रसोई में भूलकर भी सफेद चमकदार पत्थर नहीं लगवाना चाहिए। इसके बजाय आप गहरे रंग के पत्थर का प्रयोग कर सकते हैं। पत्थर अधिक चकना नहीं होना चाहिए जिससे गृहिणी को अपनी छवि उसमें न दिखें। वास्तु की मानें तो रसोई में चूल्हा हमेशा ही पूर्व दिशा में रखना चाहिए। और पानी का नल ईशान कोण यानी उत्तर और पूर्व के मध्य का स्थान, पश्चिम दिशा में होना चाहिए। रसोई में आग और जल की व्यवस्था आसपास नहीं करनी चाहिए। इससे वास्तुदोष पैदा होता है। 


Kitchen vastu tips 

Share this story