Samachar Nama
×

रसोई घर में इन चीजों का गिरना देता है परेशानियों का संकेत 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर जरूरी बातें बताई गई हैं जिनका पालन करना लाभकारी माना जाता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है

Vastu tips for kitchen 

वास्तु अनुसार रसोई में मौजूद कुछ चीजों का गिरना बड़ा अशुभ माना जाता है जो घर परिवार में नकारात्मकता पैदा करती है जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं। 

Vastu tips for kitchen 

इन चीजों का गिरना होता है अशुभ—
वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई में हमेशा मिलने वाला सरसों तेल का गिरना अशुभ माना जाता है इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह संकेत है कि आप पर या फिर घर के किसी सदस्य पर शनि दोष है जिससे व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर परिवार में किसी को करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो समझ लें कि उस पर शनि दोष का अशुभ प्रभाव है। ऐसे में शनिवार के दिन सरसों तेल का दान जरूर करें। 

Vastu tips for kitchen 

रसोई घर में दूध का गिरना भी अच्छा नहीं माना जाता है यह अशुभ संकेत होता है। इसे चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है मान्यता है कि दूध का गिरना सेहत के खराब होने व सुख समृद्धि में परेशानियों का संकेत प्रदान करता है ऐसे लोगों को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रसोई में नमक गिना भी अच्छा नहीं माना जाता है इसे अशुभ संकेत कहा जाता है। अगर घर या रसोई में बार बार नमक गिर रहा है तो समझ लें कि जल्द ही धन के साथ साथ वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Vastu tips for kitchen 

Share this story