Samachar Nama
×

सनातन धर्म में क्यों होती है मां दुर्गा की पूजा, क्या है इनके जन्म का रहस्य

interesting facts about devi durga 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में ईश्वर आराधना को सर्वोत्तम माना गया है वही मान्यता है कि देवी देवताओं की पूजा आराधना करने से भक्तों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों का निवारण हो जाता है नवरात्रि के दिनों में अधिकतर लोग मां दुर्गा की आराधना और पूजा करते है लेकिन अधिकतर लोगों के मन में ये विचार आता है कि माता दुर्गा का जन्म कैसे और क्यों हुआ अगर आप भी इस प्रश्न का उत्तर जानना चाहते हैं तो आज का हमारा पूरा लेख जरूर पढ़ें। 

interesting facts about devi durga 

मार्कण्डेय पुराण के अनुसार दवी दुर्गा अपने पूर्व जन्म में प्रजापति दक्ष की कन्या के रूप में उत्पन्न हुई थी तब दुर्गा का नाम सती था और इनका विवाह शिव से हुआ था एक बार प्रजापति ने एक बहुत बड़े यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में सभी देवी देवताओं को आमंत्रण मिला। लेकिन शिव को आमंत्रण नहीं दिया गया। सती ने अपने पिता का यज्ञ देखने और वहां जाकर परिवार के साथ मिलने का आग्रह शिव से करती है और शिव भी उन्हें वहां जाने की अनुमति दे देते है

interesting facts about devi durga 

सती ने पतिा के घर पहुंचकर देखा कि कोई भी उनसे आदर और प्रेम से बात नहीं कर रहा है उन्होंने देखा कि वहां शिव के प्रति तिरस्कार का भाव भरा हुआ है। पिता दक्ष ने भी शिव के प्रति अपमानजनक वचन कहे। यह सब देख कर सती का मन ग्लानि और क्रोध से भर गया। वह अपने पति का अपमान न सह सकी और उन्होंने अपने आपको यज्ञ में जला कर भस्म कर लिया। फिर अगले जन्म में देवी सती ने ही नव दुर्गा का रूप धारण कर जन्म लिया।

interesting facts about devi durga 

जब देव और दानव युद्ध कर रहे थे और देवतागण परास्त हो गए तो सभी देवी देवताओं ने आदि शक्ति का आवाहन किया और एक एक करके उपरोक्त नौ दुर्गाओं ने युद्ध भूमि में उतरकर अपनी रणनीति से धरती और स्वर्ग में छाए हुए दानवों का संहार किया। तब से मां दुर्गा को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। 

interesting facts about devi durga  
 

Share this story