Samachar Nama
×

हर मंगलवार करें ये काम, साधक पर होगी हनुमंत कृपा

Do these upay on Tuesday

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है वही मंगलवार का दिन हनुमान पूजा के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों प कृपा बरसाते है लेकिन अगर आप उपवास नहीं रख सकते है।

Do these upay on Tuesday

तो ऐसे में हर मंगलवार के दिन श्री हनुमानाष्टक का संपूर्ण पाठ पूरी भक्ति भाव के साथ करें मान्यता है कि इसका पाठ करने से साधक पर हनुमंत कृपा बरसती है जिससे जीवन के सभी दुखों और कष्टों का अंत हो जाता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है श्री हनुमानाष्टक पाठ। 

Do these upay on Tuesday

श्री हनुमानाष्टक—

बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो।
देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ १ ॥
बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो।
चौंकि महामुनि साप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो।
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो ॥ २ ॥
अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो।
हेरी थके तट सिन्धु सबे तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥ ३ ॥
रावण त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मरो।
चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो ॥ ४ ॥
बान लाग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सूत रावन मारो।

Do these upay on Tuesday
लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।
आनि सजीवन हाथ दिए तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो ॥ ५ ॥
रावन जुध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर डारो।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो I
आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो ॥ ६ ॥
बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।
देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो।
जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो ॥ ७ ॥
काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो ॥ ८ ॥
॥ दोहा ॥
लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ॥

Do these upay on Tuesday

Share this story