पुणे: पेठ में पुलिस ने 6 अवैध बांग्लादेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुणे, 24 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में शनिवार रात चलाए गए विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान बुधवार पेठ इलाके में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार 24 मई की रात फरासखाना और खडक पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए बुधवार पेठ स्थित सागर बिल्डिंग पर छापा मारा और भारत में अवैध रूप से रह रही 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (जोन 1) कृषीकेश रावळे को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस द्वारा पकड़ी गई सभी महिलाओं के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें ब्यूटी पार्लर, सिलाई काम और घरेलू नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत लाया गया था। हालांकि, बुधवार पेठ पहुंचने के बाद वे स्वेच्छा से देह व्यापार में शामिल हो गईं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन महिलाओं को भारत में कौन लेकर आया, उन्होंने सीमा कैसे पार की और उनके पास दस्तावेज कैसे पहुंचे।
हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान कल्पना कमल शेख (38), कल्पना कमल शेख (38), कल्पना कमल शेख (38), रानी रफीक शेख (42), लकी हालेंग मंडल (40), पूजा रफीक शेख (20), रूमा जानी शेख (30) और निशी शाहजहां धाली (29) के रूप हुई है। सभी महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली है।
पुलिस के अनुसार सभी महिलाएं बुधवार पेठ क्षेत्र में अलग-अलग इमारतों में रहकर देह व्यापार कर रही थीं।
विशेष बात यह है कि डीसीपी जोन-1 कृषीकेश रावले ने पदभार संभालने के बाद अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। पिछले 11 महीनों में कुल 103 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर डिपोर्ट किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उनके व्यक्तिगत लक्ष्य अभियान का हिस्सा थी, जिसे उन्होंने एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया।
--आईएएनएस
एमएस/