×

वैभव सूर्यवंशी को चयन के बाद देश-विदेश से मिल रही बधाइयां, वीडियो में कंगना रनौत बोलीं– ‘वर्ल्ड कप लेकर आओ यार’

 

भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के चयन के बाद उन्हें देश-विदेश से लगातार सराहना मिल रही है। उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को लेकर खेल जगत से लेकर फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों तक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य को लेकर बड़ी उम्मीद जताई और यहां तक कह दिया कि वे देश के लिए वर्ल्ड कप लेकर आएं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/9ktvjHO_ThA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9ktvjHO_ThA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कंगना रनौत ने कहा कि, “हमारे पास क्रिकेट देखने का समय नहीं होता है, लेकिन मैं इस युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं देती हूं। वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तरह अच्छा प्रदर्शन करें। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है, लेकिन वर्ल्ड कप लेकर आओ यार।”उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां फैंस इसे एक प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बयान के रूप में देख रहे हैं।

इसी बीच क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर भरोसा जताया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन करना हमेशा एक अलग चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि विदेशों में पिचें अलग होती हैं, जहां गेंद अधिक सीम करती है, उछाल ज्यादा होता है और नई गेंद से अधिक मूवमेंट मिलता है।

गांगुली के अनुसार, ऐसे हालात में युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को ढालना जरूरी होता है, लेकिन वैभव में अपार प्रतिभा है और वह आगे जाकर भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों का टीम में आना भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उनकी तकनीक और आत्मविश्वास को देखते हुए उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ने लगी हैं। फिलहाल पूरे देश की नजर इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी है और क्रिकेट प्रेमी उनके अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं।