×

Shehzada teaser: Kartik Aaryan के जन्मदिन के मौके पर शहजादा के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उनके चाहने वाले अपने अपने अंदाज में अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के मेकर्स ने अभिनेता के चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है और साथ ही अभिनेता को अलग अंदाज में बधाई दी है। कार्तिक आर्यन के जन्मदिन के मौके पर उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म शहजादा का पहला लुक जारी किया गया है, इसी के साथ मेकर ने टीजर भी शेयर किया है।

इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने भी अपने फैंस को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर शहजादा का छोटा सा वीडियो भी दिखाया है। कार्तिक आर्यन के चाहने वालों में सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि निर्माता-निर्देशक भी शामिल है। जिनमें उनकी आने वाली फिल्म शहजादा के निर्माता भी हैं, भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल सहित बाकी प्रोड्यूसर भी है जिन्होंने अभिनेता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

<a href=https://youtube.com/embed/9GFMdZDg6gw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9GFMdZDg6gw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

शहजादा के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन की तारीफ करते हुए कहा कि, वो एक शानदार और बारीकी से काम करने वाले अभिनेता है, हमारे अपने शहजादा को मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म शहजादा से कार्तिक आर्यन का लुक सामने आते ही सुर्खियों में है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर हम बात करें कार्तिक आर्यन के काम की तो वह आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।