×

कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, फुटेज में देंखे एक युवक की मौत; भीड़ ने वाहन में लगाई आग

 

राजस्थान के कोटा जिले के नान्ता थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/9ktvjHO_ThA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9ktvjHO_ThA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, हादसा केशवरायपाटन रोड स्थित साईनाथ रेस्टोरेंट के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ। दोनों युवक, कौशल और रामदेव, अपने गांव से कोटा की ओर चाय पीने के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कौशल ने दम तोड़ दिया, जबकि रामदेव की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार वाहन तेज रफ्तार में था और कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहा था। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि वाहन चालक ने शराब का सेवन कर रखा था। हादसे के बाद थार चालक ने वाहन को कुछ दूरी तक घसीटते हुए भी ले गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।घटना के बाद मौके पर भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने थार वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।