×

आज भगवान् विष्णु की कृपा से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 2 मिनट के वीडियो राशिफल में देखे सभी राशियों का भविष्य 

 

दोपहर के बाद मेष राशि का चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। बृहस्पति कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ci0tpKSo4pI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ci0tpKSo4pI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="Aaj Ka Rashifal | विष्णु जी व बृहस्पति देव की कृपा से खुलेगा भाग्य | Thursday Horoscope | 6 Nov 2025" width="1250">
मेष - स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति काफ़ी बेहतर है। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। ज़रूरत के अनुसार चीज़ें उपलब्ध हो रही हैं। धन का आगमन बढ़ रहा है। शुभता के संकेत उभर रहे हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृष - समय पहले से बेहतर है। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम और संतान आपका साथ दे रहे हैं। व्यापार में सुधार हो रहा है। माँ काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

मिथुन - मन थोड़ा परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। ख़र्चे ज़्यादा रहेंगे। स्वास्थ्य भी थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। प्रेम और संतान बहुत अच्छे हैं, और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। माँ काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कर्क - आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी। आपको अपनों और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह - कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान के बीच संबंध दूर का है, लेकिन अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

कन्या - स्वास्थ्य में सुधार होगा। पहले से बेहतर समय रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

तुला - महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले निपटा लें, क्योंकि जोखिम भरा समय शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा, और व्यापार भी अच्छा रहेगा। देवी काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक - जीवन आनंदमय रहेगा। पति-पत्नी का साथ रहेगा। प्रेमियों का मिलन होगा। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार सब अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु - शत्रुओं पर आपका प्रभुत्व बना रहेगा, लेकिन समस्याएँ बनी रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान ठीक रहेंगे। व्यापार भी अच्छा रहेगा। माँ काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

मकर - विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ने-लिखने के लिए अच्छा समय है, लेकिन भावुकता में लिए गए निर्णय नुकसानदेह होंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तुएँ पास रखें।

कुंभ - भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बनेंगे। कुछ पारिवारिक कलह संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। विलासिता में वृद्धि होगी। माँ काली की पूजा करते रहें।

मीन - पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।