Samachar Nama
×

दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील, जिसने भी पिया इसका पानी उसकी हो गई मौत

पूरी दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी हुई है। इन रहस्यों के बारे में मनुष्य आज तक ज्यादा नहीं जान पाया है। आ,..........
lllllllllllllll

पूरी दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी हुई है। इन रहस्यों के बारे में मनुष्य आज तक ज्यादा नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक झील से जुड़ा है। जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में स्थित एक खतरनाक झील के बारे में। जिसे फंडुजी झील के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो इस झील का पानी पीता है वह जीवित नहीं बचता। यदि वह किसी तरह बच भी जाता है तो शीघ्र ही मर जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्राचीन समय में यहां से गुजरने वाले एक कोढ़ी को यहां रहने वाले लोगों ने खाना खिलाने से मना कर दिया था और रोक दिया था। जिसके बाद वह उन लोगों को श्राप देकर उस झील में प्रवेश कर गया और गायब हो गया। कहा जाता है कि सुबह-सुबह झील के अंदर से ढोल बजने की आवाजें सुनाई देती हैं। जानवरों और लोगों की चीखें भी सुनाई देती हैं. लोगों के बीच यह भी मान्यता है कि इस झील की रखवाली पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे खुश करने के लिए वेंदा आदिवासी हर साल एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं जिसमें कुंवारी लड़कियां नृत्य करती हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस झील का निर्माण प्राचीन काल में भूस्खलन के कारण मुताली नदी के अवरुद्ध होने से हुआ था। अब यह रहस्य बना हुआ है कि इस झील का पानी साफ होने के बावजूद भी इसे पीने वाले की मौत हो जाती है। इस झील के पानी का रहस्य जानने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन हर बार जांचकर्ता असफल रहे। कहा जाता है कि साल 1946 में एंडी लेविन नाम के एक शख्स को इस झील के पानी की सच्चाई पता चली थी.

वह वहां से पानी और कुछ पौधे लेकर चल पड़ा, लेकिन अचानक वह रास्ता भटक गया। ऐसा उनके साथ कई बार हुआ. जब एंडी लेविन ने पानी और पौधे फेंके तो उन्हें सही रास्ता मिल गया। हालाँकि, एक सप्ताह के बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस झील का पानी आज भी लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है।

Share this story

Tags