दुनिया की सबसे रहस्यमयी झील, जिसे अलग-अलग दिशाओं से देखने पर बदल जाता है आकार
इस धरती पर ऐसे कई रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए हैं। दुनिया भर की नदियों और झीलों में कई रहस्य छुपे हुए हैं। कुछ झीलें ऐसी हैं जिनका पानी काफी खारा है तो कुछ काफी मीठा है। किसी झील से गर्म पानी निकल रहा है तो किसी से हमेशा धुंआ निकल रहा है।हम आपको एक ऐसी ही झील के रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं।
हम जिस झील के बारे में बात करने जा रहे हैं वह बेहद खूबसूरत है। इस झील की बनावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि जैसे ही आप इसे अलग-अलग दिशाओं से देखते हैं इसका आकार बदल जाता है।
यह झील ताइवान में मौजूद है। यह युची टाउनशिप, नंदू काउंटी, मध्य ताइवान में स्थित है। इसे देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इसका नाम सनमून है. अलग-अलग दिशाओं से देखने पर इसका आकार अलग-अलग दिखाई देता है।ताइवान की यह झील पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसकी खासियत यह है कि अगर आप इसे पूर्व दिशा से देखेंगे तो यह आपको सूरज की तरह गोल नजर आएगा। पश्चिम से देखने पर सनमून झील चंद्रमा के आधे आकार की दिखाई देती है। इसका आकार सूर्य और चंद्रमा जैसा होने के कारण इसका नाम सन मून झील रखा गया है।