दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी, जिसके पास है बंदर से भी अधिक दिमाग, मगर फिर क्यों कहलाता है पहाड़ों का जोकर?
केआ तोते को दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक माना जाता है, कहा जाता है कि यह बंदरों और चिंपांज़ी से भी अधिक चालाक होता है। यह दुनिया का एकमात्र अल्पाइन तोता है, जो न्यूजीलैंड के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। केआ तोते सर्वाहारी होते हैं, पौधे और जानवर दोनों खाते हैं। अब इस तोते की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. अपने तेज़ दिमाग के बावजूद इस पक्षी को 'पहाड़ों का जोकर' कहा जाता है, आइए जानें क्यों।
तोते की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई है जिसमें किआ तोते को पंख फैलाकर उड़ते हुए भी देखा जा सकता है. यह पक्षी एक बड़ा और जैतूनी हरे रंग का तोता है जिसकी चोंच नुकीली, लहरदार और भूरे रंग की होती है।
इसीलिए यह पक्षी अनोखा है
केआ तोते के बारे में कई बातें हैं, जो इसे एक अनोखा पक्षी बनाती हैं। Earthlife.net की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक अद्भुत पक्षी है, जो अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जाना जाता है। इसकी चतुराई को पक्षियों के विभिन्न बुद्धि परीक्षणों पर परखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि उसके पास 4 साल के बच्चे से बेहतर समस्या सुलझाने का कौशल है!