यहां मौजूद है दुनिया का सबसे रहस्यमयी मंदिर, जिसका विशालकाय पत्थरों से किया गया था इसका निर्माण
हमारी दुनिया लाखों रहस्यों से भरी हुई है। हालांकि विज्ञान ने कुछ रहस्यों को सुलझा लिया है, लेकिन इनमें से ज्यादातर रहस्य आज भी रहस्य ही बने हुए हैं। इन रहस्यों को सुलझाने में वैज्ञानिक सालों से लगे हुए हैं, लेकिन ये रहस्य आज भी रहस्य ही बने हुए हैं। हम आपको इन्हीं रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पेरू में एक पौराणिक मंदिर है। इस मंदिर का नाम सक्सेजमैन है। इस मंदिर का निर्माण बड़े-बड़े पत्थरों से किया गया है। इस मंदिर की एक दीवार बेहद खास है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस दीवार के पत्थर आपस में जुड़े हुए हैं। जिसके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है कि इन पत्थरों को जोड़ने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया है। हजारों साल पहले इन पत्थरों को इतनी बारीकी से तराशा और एक दूसरे के ऊपर कैसे रखा गया होगा?
इसके अलावा बोलीविया में तिवानाकू नाम की एक जगह है, जिसे रहस्यमयी शहर कहा जाता है। कहा जाता है कि हजारों साल पहले यहां घनी आबादी वाला शहर हुआ करता था। यहां एक गेट है, जिसे 'गेट ऑफ सन' कहा जाता है। जो आज भी सभी के लिए एक रहस्य है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस द्वार की सहायता से उस समय ग्रहों की स्थिति का अनुमान लगाया गया होगा।
जापान के एक गोताखोर किहाचिरो अराटेक ने समुद्र में डूबी एक विशाल संरचना की खोज की, जिसे योनागुनी का सनकेन शहर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह संरचना 10 हजार साल पहले डूब गई थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि पाषाण युग के बाद जब इंसान पहली बार गुफाओं से बाहर निकले होंगे तो उन्होंने ऐसी ही कोई संरचना बनाई होगी। हालाँकि, यह सिर्फ एक अनुमान है, सच्चाई नहीं।