ये है दुनिया की सबसे अनोखी जगह जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानकर रह जाएंगे दंग
हमारी धरती लाखों रहस्यों से भरी हुई है। जिनके बारे में इंसान आज तक नहीं जान पाया है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा। सबसे पहले बात करते हैं जापान के एक जंगल की, जिसके बारे में कहा जाता है कि इस जंगल में जाकर लोग आत्महत्या कर लेते हैं।
सुसाइड फॉरेस्ट जापान के ओकिगाहारा में स्थित है। जहां 2002 में 78 लोगों ने आत्महत्या की थी. जापान की प्राचीन कहानियों के अनुसार, एक बार प्राचीन जापान में कुछ लोग अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ थे, तो उन्हें ओकिगाहारा के इस जंगल में छोड़ दिया गया था। जहां सभी लोग भूख-प्यास से मर गये. ओकिगाहारा वन जापान में माउंट फ़ूजी के तल पर स्थित है। इस जंगल को पूरी दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस जंगल में आने वाले लोग यहां आकर आत्महत्या कर लेते हैं। कहा जाता है कि हर साल स्थानीय पुलिस इस जंगल में आत्महत्या करने वालों के शवों को निकालने के लिए अभियान चलाती है और फिर शवों को जंगल से बाहर निकाला जाता है।
फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स नाम की यह जगह फ्रांस की राजधानी पेरिस में है। जिसे जमीन से बीस मीटर की गहराई पर डिजाइन किया गया है। इस जगह को लोग कब्रों का तहखाना के नाम से जानते हैं। इस जगह पर 60 लाख शवों को सजाया गया है। इस तहखाने में मृतकों की हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है।
स्नैक आइलैंड ब्राजील में स्थित है और इसे साओ पाउलो आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यह एक रहस्यमयी जगह है क्योंकि इस आइलैंड पर एक हजार दो हजार नहीं बल्कि लाखों सांपों का जन्म हुआ है। इस आइलैंड पर लोगों के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस आइलैंड पर सांपों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां हर वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं। इस द्वीप पर रहने वाले सांप दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक हैं।