दुनिया का ऐसा अजीबो गरीब गांव, जहां जमीन से 3000 फीट नीचे रहते हैं लोग, जानकार वैज्ञानिक भी हुए हैरान
आपने कहानियों में स्वर्ग लोक और पाताल लोक के बारे में जरूर सुना होगा। कहते हैं कि पाताल लोक जमीन के नीेचे बसा हुआ है। हालांकि यह सिर्फ किस्से कहानियों में ही सुनने और देखने को मिलता है। लेकिन एक ऐसा गांव है जो जमीन के हजारों फीट नीचे बसा है। आपनेे अब तक कई दुनिया के कई अजीबोगरीब गांवों के बारे में सुना होगा। जैसे किसी गांव में सिर्फ जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। एक गांव ऐसा है जहां सिर्फ एक किडनी के लोग मिलते हैं। आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बता रहे हैं, जो जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसा है। ये गांव अमरीका के ग्रैंड केनियन के हवासू केनियन में है। इस गांव का नाम सुपाई है।
गहरी खाई में बसा है यह गांव
दरअसल, अमरीका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम का एक गांव है। ये गांव जमीन की सतह के नीचे तीन हजार फीट की पर बसा है। ये गांव दुनियाभर में इंटरनेट पर खूब सर्च किया जाता है। एडवेंचर को शौकीन लोग हर साल यहां घूमने आते हैं। इसे देखने के लिए हर साल दुनिया भर से करीब 55 लाख लोग एरिजोना आते हैं। ये गांव हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई में बसा हुआ है।
गांव में रहते हैं रेड इंडियंस
बताया जाता है कि इस गांव की कुल आबादी 208 है। जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं। बता दें कि ये गांव दुनियाभर से कटा हुआ है, जिसकी वजह इसका जमीन के अंदर बसा होना है। इस गांव में आवागमन के साधन भी सीमित ही हैं। आधुनिक युग में भी ये गांव बाहरी दुनिया से कटा हुआ है।
पर्यटक ऐसे पहुंचते हैं इस गांव में
इस गांव तक पहुंचने के लिए कठिन सफर करके पैदल जाना पड़ता है। यहां तक पहुंचने के लिए लोग खच्चर का भी प्रयोग करते हैं। कुछ लोग यहां तक पहुंचने के लिए हवाई जहाज का प्रयोग भी करते हैं, जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं। यही नहीं इस गांव में आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्चरों से किया जाता है।