यहाँ पिता अपनी बेटी से कर सकता है शादी, पुरुषों के टाई बांधने पर है रोक
दुनिया के हर देश में अलग-अलग सामाजिक रीति-रिवाज होते हैं। जिस पर लोग सदियों से विश्वास करते आ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक पिता तो अपनी बेटी से शादी कर सकता है, लेकिन महिलाएं अपने पति की मर्जी के बिना घर से बाहर भी नहीं जा सकतीं। बता दें कि ऐसे कानून केवल मुस्लिम बहुल देशों में ही देखने को मिलते हैं। ये अजीबोगरीब रीति-रिवाज और कानून मुस्लिम देश ईरान में भी प्रचलित हैं। इन्हें जानकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे.
ईरान एक इस्लामिक देश है और यहां ऐसे अनोखे कानून हैं जिन्हें सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। यहां के कानून ज्यादातर महिलाओं के लिए ही हैं। जो उनके अधिकारों का हनन है. दरअसल, ईरान में 2013 में एक कानून पारित हुआ था, जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। जिसके लिए बेटी की उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए। हालांकि, इस अजीबोगरीब कानून का देश में जमकर विरोध हुआ.
इतना ही नहीं, पुरुषों के वर्चस्व वाले देश ईरान में सिर्फ पुरुषों को ही तलाक का अधिकार दिया गया है। यहां महिलाओं को पुरुषों से तलाक लेने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा यहां की महिलाएं अपने पति की सहमति के बिना कोई भी काम नहीं कर सकती हैं और इसकी सख्त मनाही है।हमारे देश में पुरुष और महिलाएं हाथ मिलाते हैं, लेकिन ईरान में ऐसा नहीं है। यहां महिलाओं का गैर मर्दों से हाथ मिलाना अपराध माना जाता है। अगर कोई महिला किसी पुरुष से हाथ मिलाते हुए पकड़ी जाती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।
इतना ही नहीं, ईरान में महिलाओं को टाइट कपड़े पहनने पर भी रोक है और इसे अपराध माना जाता है। यहां महिलाएं अपने पति को शारीरिक संबंध बनाने से मना नहीं कर सकतीं। यहां महिलाएं मैदान में जाकर पुरुषों का खेल नहीं देख सकतीं. अगर कोई महिला हिजाब नहीं पहनती तो उसे दो महीने जेल की सजा भुगतनी पड़ती है। साथ ही सड़क पर खड़े होकर गाना भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है.