यहां मौजूद है 6900 फुट की ऊंचाई पर दिल के आकार की झील, हर रात को स्वंय आते है भगवान श्री कृष्ण
पूरी दुनिया में लाखों झीलें हैं। इनमें से कुछ झीलें हमेशा से ही इंसानों के लिए कौतुहल का विषय रही हैं। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जो 6900 फीट की ऊंचाई पर है जिसकी खासियत यह है कि यह दिल के आकार की झील है। ये झील हमारे ही देश में मौजूद है. यह झील इतनी खूबसूरत है कि इसे देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है।
आपको बता दें कि यह झील दक्षिण भारतीय राज्य केरल के वायनाड जिले में स्थित चेम्बरा पीक में स्थित है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। चेम्बरा पर्वत केरल के पश्चिमी घाट पर समुद्र तल से 2,100 मीटर यानी 6,900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। चेम्बरा मेप्पडी शहर के पास स्थित है और कलपेटा शहर से सिर्फ 8 किमी दूर है।
आपको बता दें कि दिल के आकार की यह झील वायनाड में चेम्बरा पीक के रास्ते में पड़ती है। चेम्बरा झील को प्रेमियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। चेम्बरा पीक वायनाड के जंगलों में बांदीपुर के पास एक प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल है। पहाड़ी के दूसरी ओर स्थित अपनी खूबसूरत आकृति के अलावा ऐसा माना जाता है कि चेम्बरा झील का पानी कभी नहीं सूखता। इस स्थान तक केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। इतना ही नहीं, यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले मेप्पडी स्थित वन कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही आप इस झील का दौरा कर पाएंगे।
झील के पास पहुंचकर आप रास्ते की सारी परेशानियां भूल जाएंगे। चोटी के शीर्ष पर पहुंचकर आप प्रकृति के रंग में डूब जाएंगे। जहां आपको बहुत आराम मिलेगा. यहां आप परमेप्पडी शहर से लगभग 5 किमी दूर एरुमकोल्ली के चाय बागान देख सकते हैं। चेम्बरा पीक के रास्ते में आम तौर पर, चोटी तक की यात्रा में 180 मिनट लगते हैं, और पर्यटक पूरे वायनाड और मलप्पुरम, नीलगिरी और कोझीकोड के मनोरम दृश्यों का आनंद लेते हुए यात्रा करते हैं।