शापित माना जाता है ये द्वीप, इसे लेने की जिसने भी की गलती उसके घर पहुंच गई मौत

दुनिया भर में कई ऐसे द्वीप हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे द्वीप के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि शापित होने के लिए जाना जाता है। यह द्वीप इटली में है और इसका नाम गैओला द्वीप है। ऐसा कहा जाता है कि जिसने भी इस द्वीप को खरीदने की गलती की, उसकी कुछ ही दिनों में मृत्यु हो गई। या फिर उसका पूरा परिवार ही बर्बाद हो गया। आपको बता दें कि यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप इटली के नेपल्स की खाड़ी में स्थित है। इस द्वीप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिसने भी इसे खरीदा उसकी दुनिया नष्ट हो गई।
यह द्वीप इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसका दीवाना हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लेकिन डर के कारण लोग अंधेरा होने से पहले ही यहां से वापस चले जाते हैं। आपको बता दें कि इस आइलैंड को शापित कहने का कारण बेहद डरावना है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग गयोला द्वीप खरीदते हैं उनकी मृत्यु हो जाती है या उनका व्यापार पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। ऐसी घटनाएं लगातार होने के कारण लोग इस द्वीप को शापित कहने लगे। रात में कोई भी इस द्वीप पर जाने की हिम्मत नहीं करता।
आपको बता दें कि 17वीं शताब्दी के दौरान इस द्वीप पर कई रोमन कारखाने हुआ करते थे। लेकिन बाद में इस द्वीप का उपयोग नेपल्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए किया जाने लगा। 19वीं सदी के आरंभ में इस द्वीप पर एक पुजारी रहता था जो मछुआरों की मदद करता था। इस पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था। इससे पहले वर्ष 1871 में मछली व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी के लुइगी नेग्री ने इस द्वीप को खरीदकर यहां एक बंगला बनवाया था। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी दिवालिया हो गई।
20वीं सदी में इस द्वीप का स्वामित्व अलग-अलग लोगों के पास रहा। गयोला के मालिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। तभी से इस द्वीप को शापित माना जाने लगा। 1920 के दशक में, द्वीप के मालिकों में से एक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। उसका शव कालीन में लिपटा हुआ पाया गया। इसके कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी की समुद्र में डूबकर मृत्यु हो गई।