यहां मौजूद है दुनिया की ऐसी खौफनाक गुफा, जिसे देखना तो दूर नाम सुनते ही पेंट हो जाती हैं गिली, वीडियो में देखें और जानें पूरी सच्चाई
![;;;;](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/uploaded/c38e80d92bb04da5dac5b75be8128766.webp?width=730&height=480&resizemode=4)
ऐसी हजारों गुफाएं हैं जो आज भी इंसान के लिए अज्ञात हैं। इनमें से कुछ गुफाएं इतनी खतरनाक और डरावनी हैं कि कोई भी उन्हें देख ले तो उसकी चीख निकल जाएगी। आज हम आपको एक ऐसी ही गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे खतरनाक गुफाओं में से एक है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं जॉर्जिया के अब्खाज़िया में स्थित एक गुफा की।यह गुफा दुनिया की दूसरी सबसे गहरी गुफा मानी जाती है। यह गुफा इतनी गहरी है कि ऊपर से देखने पर ही लोगों की चीख निकल जाती है। दुनिया की इस दूसरी सबसे गहरी गुफा का नाम क्रुबेरा गुफा है।
इसकी गहराई 2197 मीटर यानि 7208 फीट है। जिस स्थान पर यह गुफा स्थित है वह दुर्गम क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। साल में सिर्फ चार महीने ही यहां का मौसम ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त रहता है।आपको बता दें कि क्रुबेरा गुफा की खोज साल 1960 में हुई थी। इस गुफा को वोरोन्या गुफा के नाम से भी जाना जाता है। वोरोन्या का अर्थ है कौवों की गुफा। ऐसा कहा जाता है कि गुफा को यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि वर्ष 1980 में जब गुफा में पहली बार प्रवेश किया गया था तो कौवों ने वहां अपना घोंसला बनाया था।
यहाँ हजारों कौवे रहते थे।वैसे तो इस गुफा के अंदर कई खोजी टीमें जा चुकी हैं, लेकिन 2012 में जब विभिन्न देशों के 59 खोजकर्ताओं की एक टीम इसमें उतरी तो इसकी गहराई 2197 मीटर यानी 7208 फीट मापी गई थी। टीम ने गुफा के अंदर कुल 27 दिन बिताए। हालांकि, इस गुफा में लोगों को आसानी से प्रवेश नहीं मिलता है।क्योंकि अब्खाज़िया ने 1999 में खुद को जॉर्जिया से स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था। लेकिन जॉर्जिया अब भी इसे अपना हिस्सा मानती है. यही कारण है कि दो देश इस जगह पर अपना दावा करते हैं, जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।