Samachar Nama
×

फैज़ाबाद :अयोध्या-पार्षदों ने अशोका द्विवेदी को चुना नेता सदन

भाजपा के पार्षदों की बैठक एक निजी होटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने की। बैठक में पार्षदों ने अशोका द्विवेदी को नेता सदन, दिनेश मौर्या को मुख्य सचेतक तथा द्वोपती मांझी को उप सचेतक चुना गया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह तथा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे।
फैज़ाबाद :अयोध्या-पार्षदों ने अशोका द्विवेदी को चुना नेता सदन

भाजपा के पार्षदों की बैठक एक निजी होटल के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने की। बैठक में पार्षदों ने अशोका द्विवेदी को नेता सदन, दिनेश मौर्या को मुख्य सचेतक तथा द्वोपती मांझी को उप सचेतक चुना गया।

बैठक में सांसद लल्लू सिंह तथा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे।  बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से अयोध्या के विकास को नई गति मिली है। केन्द्र व प्रदेश सरकारों की प्राथमिकताओं में अयोध्या है। मोदी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या अपने पौराणिक तथा ऐतिहासिक महत्व के अनुसार विकसित हो रही है।महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने जिला उपाध्यक्ष अरविन्द मिश्र को नगर निगम समन्वयक घोषित किया।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को एक बेहतर प्लान के साथ विकसित किया जा रहा है। जिससे यहां पयर्टन की सम्भावनाएं बढ़ सकें। पयर्टन के बढ़ने से रोजगार का सृजन होगा। इसका लाभ अयोध्या के साथ अगल-बगल के जनपदों को भी मिलेगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से अयोध्या को विकसित स्वरुप प्रदान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सुविधाएं मिले, इसका प्रयास सरकार कर रही है।

Share this story