Samachar Nama
×

नालंदा : फुटओवर ब्रिज का निर्माण:अटल पथ के उद्घाटन के 5 माह बाद भी नहीं बना फुट ओवर ब्रिज

अटल पथ के उद्घाटन के पांच महीने बाद भी पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण सिक्स लेन हाइवे पर लगे रेलिंग को लोग तड़प कर आ-जा रहे हैं। जबकि, उद्घाटन के दिन मुख्यमंत्री ने चार जगहों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज का
नालंदा : फुटओवर ब्रिज का निर्माण:अटल पथ के उद्घाटन के 5 माह बाद भी नहीं बना फुट ओवर ब्रिज

अटल पथ के उद्घाटन के पांच महीने बाद भी पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण सिक्स लेन हाइवे पर लगे रेलिंग को लोग तड़प कर आ-जा रहे हैं। जबकि, उद्घाटन के दिन मुख्यमंत्री ने चार जगहों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था।इसकी वजह फ्लार्इ ओवर की दूरी अधिक होना है।

इसके बाद महेश नगर से बोरिंग रोड पानी टंकी को जोडने वाले फुट ओवर ब्रिज को चालू करने के लिए बीएसआरडीसी ने मार्च का समय तय किया। इस दौरान निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर मई में चालू करने का समय निर्धारित किया। इस संबंध में पूछे जाने पर बीएसआरडीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि 15 जून तक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने का एजेंसी को टास्क दिया गया है।

फुटओवर ब्रिज के लिए महेश नगर के पास एक लेन बंद

दिल्ली आईटीओ स्थित स्काई बाग के तर्ज पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज के लिए पिछले चार माह हाईवे का एक लेन बंद है। दीघा से आर ब्लॉक की ओर जाने वाले लोग महेश नगर से पुनाइचक तक सर्विस लेन से लोग यात्रा कर रहे हैं। 50 मीटर लंबे फुट ओवर ब्रिज को एक लेन में चढ़ाने का कार्य पूरा किया गया है। दूसरे लेने में चढ़ाने का कार्य पूरा होने के बाद चालू होगा।

पदाधिकारियों के मुताबिक इंड्रस्ट्रीयल ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई बंद होने कारण वेल्डिंग का कार्य बंद था। एक सप्ताह से एजेंसी के द्वारा कार्य शुरू किया गया है। इस फुट ओवर ब्रिज पर बुजुर्ग और बच्चों को चढ़ने उतरने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था होगी। वयस्को को पैदल आने-जाने के लिए सिढ्ढी बनाया गया है।

Share this story