Samachar Nama
×

असम के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे Jishnu Barua

जिश्नु बरुआ को शुक्रवार को असम के नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि बरुआ, जो वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवारत हैं, उन्हें शुक्रवार को असम के नए मुख्य सचिव के रूप में
असम के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे Jishnu Barua

जिश्नु बरुआ को शुक्रवार को असम के नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि बरुआ, जो वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवारत हैं, उन्हें शुक्रवार को असम के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जो कुमार संजय कृष्ण की जगह लेंगे। संजय कृष्ण शनिवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

1988 बैच के आईएएस अधिकारी बरुआ अभी गृह एवं राजनीतिक, राजस्व तथा आपदा प्रबंधन और असम समझौता अनुपालन जैसे विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं । वह शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story