क्या आप भी हैं अपने कष्टों से परेशान, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप
हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी देवता की पूजा के लिए विशेष माना गया हैं वही गुरुवार का दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु का दिन होता हैं वही आज गुरुवार हैं आज के दिन भगवान विष्णु के भक्त उनकी विधि पूर्वक पूजा करते हैं मान्यता है कि अगर गुरुवार के दिन विष्णु जी का सच्चे मन से आराधना की जाए तो जातक पर श्री विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती हैं ग्रन्थों में बहुमान्य पुराणानुसार, परमेश्वर के तीन मुख्य रूपों में से एक श्री विष्णु जी हैं इन्हें ही विश्व का पालनहार कहा गया हैं। अगर श्री विष्णु के मंत्रों का जाप किया जाए तो जातक के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं साथ ही यह भी कहा जाता हैं कि विष्णु भगवान कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्र।
यहां पढ़ें भगवान विष्णु के मंत्र—
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ हूं विष्णवे नम:
ॐ विष्णवे नम:
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
वही ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए साथ ही साबुन और तेल का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए अगर जातक द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसे धन और विद्या की हानि होती हैं इस दिन केले के पेड़ की पूजा होती हैं पहले के समय में गुरुवार के दिन घर को गोबर से लीपा जाता था। अगर संभव हो तो आप भी ऐसा कर सकते हैं।