Samachar Nama
×

Sonu Nigam: इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की पोल खोल चुके हैं सोनू निगम, कभी खुद हुआ करते थे जज

इन दिनों टीवी के मशहूर रियलिटी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जिसमें कई विवाद भी शामिल है। इंडियन आइडल 12 शो के कंटेस्टेंट और मेकर पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लग रहे है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर
Sonu Nigam: इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की पोल खोल चुके हैं सोनू निगम, कभी खुद हुआ करते थे जज

इन दिनों टीवी के मशहूर रियलिटी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जिसमें कई विवाद भी शामिल है। इंडियन आइडल 12 शो के कंटेस्टेंट और मेकर पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लग रहे है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने इससे पहले कई बार अपनी इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रिएलिटी शो को लेकर अपनी जुबान खोली थी। जिसमें सोनू निगम ने सच्चाई से पर्दाफाश किया था। सोनू निगम ने ​रिएलिटी शो के पीछे के सच को खोल कर रखा था। सोनू निगम ने सिंगिंग रिएलिटी शोज के बारे में बताया था कि, पहले सीजन में किसी की गुजारिश पर भी हमें प्रतियोगियों से मिलने की इजाजत नहीं थी। पहले जब शुरू हुआ था तब जजेस को स्टेज पर जाने की इजाजत नहीं थी। Sonu Nigam: इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की पोल खोल चुके हैं सोनू निगम, कभी खुद हुआ करते थे जज

अब तो जजेस भी रो रहे हैं, जजेस कंटेस्टेंट के पैर पड़ जाता है। जबकि दूसरे देशों में तो ऐसा नहीं हो रहा है। वहां तो जैसा था वैसा ही चल रहा है। मैं किसी की बुराई नहीं कर रहा पर शायद उन्हें पता है कि भारत में पब्लिक ऐसे ही ट्रिगर होती है। वो मुझे भी कहते थे कि, सर उसने कैसा गाया। वो कहते थे कि कंटेस्टेंट को हाइप करो। लेकिन ये सब मेरे दिल से नहीं आ रहा है। तो मैं कैसे बोलूं, कैसे करूं। मैं उसे बेवकूफ क्यों बनाऊं। इसके अलावा एक और पर्दाफाश करते हुए सोनू निगम ने बताया कि, ऐसे बहुत सारे शोज है लगभग 99% म्यूजिक शोज जहां पर आप डब किए हुए परफॉर्मेंस देख रहे हैं या सुधरा हुआ परफॉर्मेंस देख रहे हो।

Sonu Nigam: इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की पोल खोल चुके हैं सोनू निगम, कभी खुद हुआ करते थे जज

वो आपको गाने में कोई गलती नहीं दिखाते। किसी ने अगर खराब गाया और जज ने उसे प्वाइंट आउट किया तो वो टेलीकास्ट में वो विजुअल्स आएगा ही नहीं। इसलिए किसी भी चीज को खराब करना हो तो उसे भारत में लाओ। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी यही हो रहा है। सोनू निगम ने कहा कि, यहां पर म्यूजिक कंपनी ये बताती है कि कौन सा गाना बजाना है और कौन सा नहीं।

Sonu Nigam: इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की पोल खोल चुके हैं सोनू निगम, कभी खुद हुआ करते थे जज

इस गाने को मत गवाओ ये हमारी कंपनी के खिलाफ है। इस गाने को गवाओ ये हमारी कंपनी का आर्टिस्ट है। बता दें कि इससे पहले भी एक बार नहीं कई बार सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्रीज के कई राज खोले हैं।

Sonu Nigam: इंडियन आइडल जैसे सिंगिंग रियलिटी शो की पोल खोल चुके हैं सोनू निगम, कभी खुद हुआ करते थे जज

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी के नए गाने में उनका लुक देखकर फिदा हुए फैंस

YRF: OTT प्लेटफॉर्म पर कदम रखने की तैयारी में आदित्या चोपड़ा, जल्द करेंगे ये बड़ा ऐलान

Prabhas: टॉम क्रूज के साथ मिशन इंपॉसिबल 7 में नजर आएंगे प्रभास, जाने डायरेक्टर का जवाब

 

Share this story