सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा गया सड़क और चौक का नाम
बॉलीवुड के मशहूर और होनहार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता के चाहने वाले लगातार उनको याद कर रहे है। अब सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है वो ये है कि अभिनेता के नाम पर एक सड़का का नाम रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के होम टाउन पूर्णिया में उनके नाम पर एक सड़क और चौक का नामकरण किया गया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम की प्लेट का अनावरण करते हुए दिखाई दे रहे है। खबर के अनुसार मधुबनी से माता चौक की तरफ जाने वाली एक सड़क का नाम अब सुशांत सिंह राजपूत रोड कर दिया गया है। इसके अलावा फोर्ड कंपनी चौक का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया हैं। ये नामकरण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनके फैंस के द्वारा दी जाने वाली उनको श्रद्धाजंलि है। सिर्फ इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की इस वक्त सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है। जिसमे सिर्फ उनके चाहने वाले ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग और फैंस ने मांग की है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेता के निधन से आज उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा दुखी है। हालांकि पुलिस लगातार वो सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है जिसमे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को फांसी लगाने पर मजबूर किया था।
The HOMETOWN PURNEA of Sushant Singh Rajput#SushantInOurHeartsForever @PurneaTimes @Bihar_se_hai
In his MEMORY pic.twitter.com/ouuzGqt3JN— Khushali Priya (@PriyaKhushali) July 9, 2020
इन बॉलीवुड सेलेब्स के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्में, एक की तो 10 फिल्में रिलीज हुई थी
सुशांत की फिल्म दिल बेचारा का पहला ट्रैक रिलीज, रहमान की आवाज ने किया जादू